Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल में बारिश के बाद मौसम सुहावना, अगले 24 घटें में आंधी और बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी से हलाकान लोगों ने बारिश का जमकर लुफ्त उठाया। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने के बाद अब प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही का बढ़ना तय है।

हिमाचल में बारिश के बाद मौसम सुहावना, अगले 24 घटें में आंधी और बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
X

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी से हलाकान लोगों ने बारिश का जमकर लुफ्त उठाया। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने के बाद अब प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही का बढ़ना तय है।

बुधवार की शाम से ही आकाश में बादल छा गए। फिर हल्की बूंदाबांदी हुई उसके अगले दिन तो जमकर बरसात हुई। कुल्लू, मंडी और चंबा सहित कई इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। इन्हीं जगहों पर इस समय सबसे ज्यादा सैलानी आए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। मला, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और किन्नौर में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 8 तारीख को मौसम साफ रहेगा।

एक तरफ हिमाचल प्रदेश में जहां बारिश ने लोगो को राहत दी है वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी है। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। आसमान से बरसती आग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कईयों की जिंदगी खत्म कर दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story