Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल प्रदेश: ऊहल नदी ने पार किया खतरे का निशान, इन दो नदियों का भी बढ़ा जलस्तर

हमाचल प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण ब्यास, सतलुज और ऊहल नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, तीनों ही नदियां उफान पर हैं। बीबीएमबी व शानन पनविद्युत प्रबंधन ने पंडोह व बरोट डैम के गेट खोल दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश: ऊहल नदी ने पार किया खतरे का निशान, इन दो नदियों का भी बढ़ा जलस्तर
X

हमाचल प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण ब्यास, सतलुज और ऊहल नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, तीनों ही नदियां उफान पर हैं। बीबीएमबी व शानन पनविद्युत प्रबंधन ने पंडोह व बरोट डैम के गेट खोल दिए हैं।

बता दें कि मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही राज्य के लिए अलर्ट जारी किया था। प्रशासन ने इन नदियों के आसपास और निचले क्षेत्रों में रहने वाली जनता को सतर्क रहने को कहा है। ब्यास में पानी की आवक 15000 क्यूसिक और सतलुज में करीब 1000 मीटर के आसपास चल रही है।

तीनों नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। ब्यास-सतलुज लिंक परियोजना के पंडोह बांध से मंडी की तरफ ब्यास में लगभग 1000 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। नदी में पानी की आवक बढ़ने पर पंडोह बांध से कभी भी और पानी छोड़ा जा सकता है।

इससे निचले क्षेत्रों में नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बरोट बांध के आठ में से छह गेट खोल दिए गए हैं। बारिश से तीनों नदियों के पानी में गाद की मात्रा बढ़ना शुरू हो गई है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story