गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ तार-तार, शिक्षक ने स्कूल के बाथरूम में की हैवानियत
हिमाचल प्रदेश में गुरु-शिष्या के रिश्ते को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है। प्रदेश के ऊना जिले में एक शिक्षक ने स्कूल की छात्रा के साथ शौचालय में दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक फरार है।

मामला ऊना के अम्ब का है जहां एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा ने स्कूल अध्यापक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि कॉलेज के आईटी शिक्षक ने बाथरूम में जबरन घुसकर उसके साथ रेप किया।
छात्रा ने कहा कि इस घटना के बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल को भी बताया पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बलात्कार के बाद आरोपी शिक्षक ने लड़की को धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मार देगा।
डरी सहमी छात्रा ने घर पर अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजन लड़की के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App