हिमाचल प्रदेश : मनाली में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 11 गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी में लंबे समय से चल रहा सेक्स रैकट का बृहस्पतिवार को खुलासा हुआ। 9 महिलाओं और दो दलाल समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इनके और ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी में लंबे समय से चल रहा सेक्स रैकट का बृहस्पतिवार को खुलासा हुआ। 9 महिलाओं और दो दलाल समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही इनके और ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
बता दें कि कुछ ही दिन पहले मनाली के लोग देह व्यापार को लेकर सड़को पर उतरकर विरोध जताया था। महिलाओं ने विरोध में हिस्सा लेते हुए कहा था कि ये सेक्स वर्कर यहां की पर्यटन छवि को धूमिल कर रहे हैं। उनके विरोध के बाद पुलिस को कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ा।
मनाली के ही एक होटल में लड़कियां और महिलाएं खुले तौर पर सेक्स रैकेट को अंजाम दे रही थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापा मारा और 11 लोगों पर पुलिस एक्ट 114 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
कुल्लू की एसपी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगो ने पहले मना किया पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो टूट गए। अभी कई और लोगों के इस रैकेट में शामिल होने का अंदेशा है जिनको चिन्हित करके जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि पिछले साल अप्रैल में भी मनाली में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। दिल्ली से लाकर एक नाबालिग लड़की से पहले रेप किया गया फिर उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया था। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App