हिमाचल प्रदेश : नौकरशाहों को 31 जुलाई तक संपत्ति का ब्योरा देने का मिला अल्टीमेटम
हिमाचल प्रदेश में नेताओं, मंत्रियों के वरिष्ठ निजी सचिवों, विशेष निजी सचिवों समेत कुल 18 सचिवालय के अधिकारियों द्वारा संपत्ति का ब्योरा न देने पर क्रमिक विभाग नोटिस जारी की है।

हिमाचल प्रदेश में नेताओं, मंत्रियों के वरिष्ठ निजी सचिवों, विशेष निजी सचिवों समेत कुल 18 सचिवालय के अधिकारियों द्वारा संपत्ति का ब्योरा न देने पर क्रमिक विभाग नोटिस जारी की है।
संपत्ति का ब्योरा न देने वालों में मंत्रियों और आलाधिकारियों के स्टॉफ के अलावा अपर सचिव के ऊपर रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को इस महीने की 31 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया गया है।
प्रदेश के 8 आईएएस अधिकारियों ने भी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक नही किया है। क्रमिक विभाग ने इन अधिकारियों को भी नोटिस भेजकर संपत्ति को सार्वजनिक करने को कहा है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को हर तीसरे वर्ष अपनी अचल संपत्तियों का ब्योरा साझा करना होता है। इस साल अभी तक 18 अधिकारियों ने राज्य कार्मिक विभाग को अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App