हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का कल होगा ऐलान, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया खुलासा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद से डॉ. राजीव बिंदल ने इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा।

X
HaribhoomiCreated On: 24 Feb 2020 1:39 PM GMT
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर कल मुहर लग जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 25 फरवरी की शाम तक विधानसभा अध्यक्ष का नाम तय करने का वादा किया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का पद डॉ. राजीव बिंदल के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गया था।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का नाम 25 तक तय हो जाएगा। 26 फरवरी तक प्रदेश को नया प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद, संवैधानिक पद है। डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन का काम करने का प्रस्ताव दिया। जिसे पार्टी ने स्वीकार किया। इसके कारण विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
Next Story