हिमाचल प्रदेश विस चुनाव 2017: ये चीजें होंगी पहली बार, इससे पहले किसी चुनाव में नहीं हुईं
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई चीजें पहली बार होने जा रही हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Nov 2017 4:08 PM GMT
9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में कई ऐसी चीजे होने वाली हैं जो इससे पहले कभी नहीं हुई हैं। हिमाचल प्रदेश चुनाव में इस बार 7,521 मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी मशीन लगेंगी।
चुनावों में पहली बार 5 बूथों पर दिव्यांग और 136 बूथों पर महिलाएं तैनात होंगी। यह घोषणा चुनाव आयोग ने पहले भी की थी कि हर विधानसभा में दो मतदान केंद्रों पर महिलाएं तैनात होंगी।
इसके साथ ही नेत्रहीन लोगों के लिए भी एक पहल की गई है। ऐसे लोगों के लिए विशेष ब्रेल लिपि में वोटर स्लिप जारी होगी। मतदान केंद्र पर ब्रेल लिपि के कुछ निशान होंगे इससे नेत्रहीन लोग आसानी से अपना वोट दे सकेंगे। दिव्यांग और वृद्धों के लिए चुनाव आयोग ने पहले ही मतदान केंद्रों को चिन्हित कर दिया है। इन केंद्रों पर सुविधाएं देने के आदेश दिए गए हैं।
चुनाव आयोग ने मतदाताओं की मदद के लिए बूथ एटलेस भी बनाया है जसे मतदाता चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस और होम गार्ड के जवान तैनात होंगे। गौरतलब है कि सभी इंटर स्टेट प्वाइंट्स को सीसीटीवी कैमरा से कवर किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story