हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017: धूमल बने BJP से सीएम पद के उम्मीदवार, जानें उनका राजनीतिक सफर
धूमल की उम्र 73 साल है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Nov 2017 11:53 AM GMT
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 2017 विधानसभा चुनाव के लिए प्रेम कुमार धूमल को सीएम पद का उम्मीदवार चुना है। धूमल को हिमाचल की राजनीति की अच्छी समझ है और वो राज्य में फैले जातिय समीकरण को संभालने में सक्षम हैं।
प्रेम कुमार धूमल प्रोफाइल-
प्रेम कुमार धूमल की उम्र 73 साल है और वो 1988 से मार्च 2003 तक बीजेपी-हिमाचल विकास कांग्रेस गठबंधन और दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
प्रेम कुमार का जन्म 10 अप्रैल 1944 में गांव समीरपुर जिला हमीरपुर में हुआ था। धूमल पंजाब विश्वविद्यालय (जालंधर) के प्रवक्ता रह चुके हैं और इन्होंने नौकरी के दौरान एलएलबी पूरा किया।
धूमल ने पहली बार 1984 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया और यही से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की। 1984 लोकसभा चुनाव में उन्हे हार मिली। दूसरी बार 1989 के लोकसभा चुनाव में वो हमीरपुर सीट से जीत गए। धूमल को 1991 में हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए चुना गया।
1996 में हुए लोकसभा चुनावों में धूमल को फिर से हार मिली। 1998 के विधानसभा चुनावों में बमसन क्षेत्र से जीतकर प्रदेश में भाजपा-हिविंका गठबंधन के मार्च 1998 से मार्च 2003 तक वो मुख्यमंत्री रहे।
धूमल 2017 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से सीएम पद का चेहरा होंगे। धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर हमीरपुर से सांसद हैं। इसके साथ ही वो बाजपा युवा मोर्चा और बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story