हिमाचल प्रदेश ''ऑडियो क्लिप'' पर मचा बबाल, राज्यपाल ने दर्ज कराई शिकायत
हिमाचल प्रदेश राजभवन ने एक ऑडियो क्लिप प्राप्त होने के बाद शनिवार को स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 May 2018 5:15 AM GMT
हिमाचल प्रदेश राजभवन ने एक ऑडियो क्लिप प्राप्त होने के बाद शनिवार को स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
इस ऑडियो क्लिप में कथित रूप से एक व्यक्ति को स्वयं को राजभवन का अधिकारी बताकर हरियाणा के नौकरशाहों को धमकी देते हुए सुना जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल पुलिस ने अधिकारी शैल बाला शर्मा का शव परिजनों का सौंपा, सुप्रीम कोर्ट ने दिए अवैध निर्माण गिराने के आदेश
राज्यपाल के सलाहकार शशिकांत शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि ऑडिया रिकार्डिंग मिलने के बाद राजभवन अधिकारियों ने से इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और मामले की जांच की जा रही है।
इनपुट-भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story