हिमाचल प्रदेश सबसे अच्छा प्रशासित राज्य घोषित, ठाकुर ने प्राप्त किया पुरस्कार
हिमाचल प्रदेश को लगातार दूसरे साल देश में सबसे अच्छा प्रशासित छोटा राज्य घोषित किये जाने के दो दिनों के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को राजधानी शिमला में यहां एक विशेष कार्यक्रम में पुरस्कार ग्रहण किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 July 2018 6:27 AM GMT
हिमाचल प्रदेश को लगातार दूसरे साल देश में सबसे अच्छा प्रशासित छोटा राज्य घोषित किये जाने के दो दिनों के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को राजधानी शिमला में यहां एक विशेष कार्यक्रम में पुरस्कार ग्रहण किया।
बेंगलूरू स्थित थिंक - टैंक पब्लिक अफेयर्स सेन्टर (पीएसी) द्वारा जारी पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स (पीएआई) 2018 रिपोर्ट में हिमाचल को देश के 12 छोटे राज्यों (जिनकी आबादी दो करोड़ से कम है) में सर्वश्रेष्ठ प्रशासित राज्य घोषित किया गया था।
राज्य के मुख्य सचिव विनीत चौधरी और प्रशासनिक सुधार और भाषा, कला और संस्कृति सचिव पूर्णिमा चौहान ने ठाकुर को पुरस्कार प्रदान किया।
राज्यों की शासन व्यवस्था और गवर्नेंस के मामलों में हिमाचल को प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।अत्यंत हर्ष का विषय है कि हिमाचल को यह पुरस्कार दूसरी बार मिला है, इसके लिए सभी विभाग बधाई के पात्र हैं।#शिखरकीओरहिमाचल pic.twitter.com/EUiCEIQNus
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 24, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story