परिवार संग छुट्टियां बिताने हिमाचल जाएंगे आडवाणी, प्रदेश सरकार स्वागत को तैयार
राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जून को शिमला आ रहे हैं। आडवाणी के साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी रहेंगी। उनके आने और रहने के लिए राज्य प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार आडवाणी 22 तारीख को दिल्ली से अपने परिवार के साथ हेलीकॉफ्टर से चंडीगढ़ आएंगे। इसके बाद वह हिमाचल सरकार के हेलीकॉफ्टर राजधानी शिमला जाएगें। वहां उनसे मिलने के लिए सूबे के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आएंगे। इसके बाद वह एक निजी होटल में चले जाएंगे।
आडवाणी यहां 7 दिन रहेंगे। इस दौरान वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होगे। वह अपने परिवार के साथ यहां घूमने के उद्देश्य से आए हैं। इन 7 दिनों में प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर व प्रदेश के अन्य मंत्री उनसे मिलने आएंगे।
बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी 2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात की गांधीनगर सीट से सांसद बने थे पर इसबार पार्टी आलाकमान ने उन्हें आराम देने का फैसला किया और उनकी संसदीय सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उतरे और भारी मतों से विजयी हुए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App