Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल प्रदेश हिमस्खलनः एक और जवान का शव बरामद, चार अब भी लापता

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हिमस्खलन के बाद एक पखवाड़े से लापता सेना के पांच जवानों में से एक का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया।

हिमाचल प्रदेश हिमस्खलनः एक और जवान का शव बरामद, चार अब भी लापता
X

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हिमस्खलन के बाद एक पखवाड़े से लापता सेना के पांच जवानों में से एक का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय राजेश ऋषि सेना की 7 जम्मू कश्मीर राइफल्स के उन छह जवानों में से एक थे, जो 20 फरवरी को चीन-भारत सीमा के समीप शिपकी ला सीमा चौकी के पास हुए हिमस्खलन में फंस गए थे।
किन्नौर की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि ऋषि का शव सुबह बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम में उनका शव सोलन शहर में ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि रविवार को उनका शव सोलन जिले के नालागढ़ इलाके में उनके पैतृक गांव जगतपुर ले जाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ ऋषि का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऋषि की पिछले साल दिसंबर में शादी हुई थी और वह 28 जनवरी को फिर से ड्यूटी पर लौटे थे। हिमस्खलन वाले दिन एक अन्य जवान हवलदार राकेश कुमार का शव बरामद किया गया था। शनिवार को चार अन्य फंसे सैनिकों की तलाश में करीब 500 कर्मी जुटे हुए हैं। पश्चिमी कमान मुख्यालय बचाव एवं राहत अभियान पर करीबी नजर बनाए हुए है।
इस कमान मुख्यालय के ‘चीफ ऑफ स्टाफ' लेफ्टिनेंट जनरल पीएम बाली ने भी कुछ दिन पहले घटनास्थल का दौरा किया था। साथ ही कहा था कि लापता सैनिकों की तलाश के सभी प्रयास जारी हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story