सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नेताओं पर आपत्तिजनक कमेंट्स करना पड़ा मंहगा, 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले प्रदेश कांग्रेस के तीन नेताओं पर गाज गिरी है। अनुशासन समिति की सिफारिश पर ये कार्रवाई की गई है। साथ ही कई नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पांवटा शहरी के पूर्व अध्यक्ष असगर अली को कांग्रेस ने अगले 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। असगर चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश के अध्यक्ष के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट की।
असगर अली के अलावा प्रदेश सचिव राकेश चौधरी और हमीरपुर सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर विवेक कटोच को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन दोनों नेताओं को 18 जुलाई तक लिखित जवाब देना है कि उनपर क्यों न कार्रवाई की जाए।
पार्टी के ही नेताओं ने कहा कि अगर ये दोनों नेता अनुशासन समिति को 18 तारीख तक जवाब नहीं देते तो इन्हें भी पार्टी अगले 6 साल के लिए निष्काषित कर सकती है। पार्टी इन दिनों लोकसभा चुनाव में हार के जिम्मेदार लोगों पर चाबुक चला रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App