सेब की खेती करके बना एशिया का सबसे अमीर गांव, गांववालों की सलाना कमाई पर नहीं होगा विश्वास
हिमाचल प्रदेश का एक गांव इन दिनों चर्चा में है। चर्चा में रहने का कारण उस गांव का एशिया का सबसे अमीर गांव होना है। जानकर ताज्जुब होगा कि यह शिमला जिले का यह गांव नौकरी या फिर किसी बिजनेस से नहीं बल्कि सेब की खेती को लेकर एशिया का सबसे अमीर देश बना है।

चौपाल तहसील के मड़ावग गांव की आबादी करीब दो हजार है। शिमला से 92 किलोमीटर दूर 7774 फीट की ऊंचाई पर बसे इस गांव में सभी लोग सेब की खेती से जुड़े हैं। यहां एक साल में करीब 7 लाख पेटी सेब की पैदावार होती है।
इस गांव में सबसे अच्छी क्वालिटी की सेब उगाया जाता है। इसमें रॉयल एप्पल, रेड गोल्ड, गेल गाला जैसी सेब की उन्नत किस्सों की खेती होती है। सलाना आय की बात करें तो हर परिवार की औसत आय 75 लाख रुपए है।
यह गांव तकनीक से भी बेहतर ढंग से जुड़ा हुआ है, बाजार मे सेब के क्या भाव चल रहे हैं वह इंटरनेट के जरिए पता कर लिया जाता है। तकनीक के साथ खेती करने के मामले में यह गांव अब पूरे देश के किसानों का रोल मॉडल बन चुका है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस गांव में 1980 से पहले सेब की खेती का नामों निशान नहीं था। पर गांव के लोगों ने अपनी मेहनत के दम पर सेब की खेती को सफल किया। आज दुनियाभर में इस गांव से सेब के करीब 15 लाख बॉक्स भेजे जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App