हिमाचल/ छोटे उद्दयोगों को कर्ज देना वाला विभाग भी कर्ज में, सरकार जल्द ही कर सकती है बंद
हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार ने उद्योगों को कर्जा देने के लिए बनाया गया वित्त निगम जल्द ही बन्द करने की तैयारी में है। इसे बन्द करने के पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। सरकार से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से इसे शुरू किया गया था वह पूरा नहीं हो रहा।

गौरतलब है कि हिमाचल में जिन कारोबारियों ने इस निगम से कर्ज लेकर अपना कारोबार शुरू किया वह अब कर्ज अदायगी में आनाकानी करने लगे हैं। सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ो के अनुसार 132.62 करोड़ रुपए इन कारोबारियों के पास फंस गए।
हालकि कर्ज देते समय निगम ने कारोबारियों की संपत्ति के कागजात जमा किए थे पर जितनी राशि उन्होंने ली है संपत्ति की कीमत उससे कम है। कई मामलों में तो मुकदमें बाजी का भी दौर शुरु हो गया है।
मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने बताया कि निगम को बंद करने के बाद कारोबारियों की संपत्ति के विलय की संभावनाएं खोजी जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वित्त निगम पिछले 20 साल से घाटा उठा रहा है। इसमें एलआईसी और एचआरटीसी के साथ कई बैंको की हिस्सेदारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App