हिमाचल चुनाव: राजनाथ सिंह ने राहुल पर किया सीधा हमला, कहा- जहां कांग्रेस वहां विकास खो जाता है
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कुनिहार में रैली के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Nov 2017 3:47 PM GMT
हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ताबातोड़ रैलियां जारी है। चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक रैली के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।
Congress ki jahan bhi hukumat hoti hai, vikas kho jaata hai: HM Rajnath Singh at Kunihar #HimachalElections2017 pic.twitter.com/WHWxzzFTJM
— ANI (@ANI) November 6, 2017
राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस की जहां भी हुक्कुमत होती है, वहां विकास खो जाता है। सिंह ने कुनिहार में इस रैली को संबोधित किया। बता दें कि इससे पहले सिंह ने एक नवंबर को एक रैली के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया था।
राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर किसी नेता पर कोई आरोप लगता है और प्राथमिक जांच में आरोप बनता है, तो उसे नैतिकता के नाते अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भी हिमाचल दौरे पर हैं। सोमवार को सिरमौर जिले के पौंटा साहिब में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि गीता में लिखा है कर्म करो फल की चिंता मत करो. मोदी जी बताते हैं कि फल सब खा जाओ और काम की चिंता मत करे।
हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, वैसे ही चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को सभी 68 सीटों पर मतदान किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों रैली दर रैली एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story