Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल प्रदेश : जल्द ही भंग हो सकती है प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी, हाईकमान के फैसले का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी हाईकमान से सिफारिश की है कि सूबे में प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर की कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दी जाए। अब प्रदेश कांग्रेस को हाईकमान के फैसले का इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश : जल्द ही भंग हो सकती है प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी, हाईकमान के फैसले का इंतजार
X

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में लगातार उठापटक मची हुई है। हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी एक भी सीट जीत पाने में असफल रही। प्रदेश में काग्रेस की करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस कार्यकारिणी को को भंग करने की सिफारिश की गई है।

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी हाईकमान से सिफारिश की है कि सूबे में प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर की कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दी जाए। अब प्रदेश कांग्रेस को हाईकमान के फैसले का इंतजार है।

बता दें कि प्रदेश में कुलदीप सिंह राठौर के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें पुरानी कार्यकारिणी से काम चलाना पड़ा। राठौर चाहते थे नई कार्यकारिणी बने पर चुनाव के दौरान वह इसे बना पाने में कामयाब नहीं रहे।

कांग्रेस की प्रदेश में चारो लोकसभा सीटों पर बुरी तरह से हार हुई थी सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हार झेलनी पड़ी। वोट प्रतिशत में भी पार्टी भाजपा के आसपास नहीं दिखी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story