''हेली टैक्सी'' शिमला से चंडीगढ़ पहुंचाएगी 20 मिनट में, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
पवन हंस की तरफ से शुरू की गई इस सेवा से यात्रा का समय चार घंटे से घटकर महज 20 मिनट रह जाएगा।

शिमला से चंडीगढ़ हेलिकॉप्टर टैक्सी से जाने में अब महज 20 मिनट लगेंगे जिसे आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई।
ठाकुर ने यहां से 22 किलोमीटर दूर जुब्बार-हट्टी हवाई अड्डे से सेवा की शुरुआत की। इसका संचालन सोमवार और शुक्रवार को होगा।
शिमला-चंडीगढ़ हेली टैक्सी सुबह आठ बजे शुरू होगी। वापसी में यह सुबह नौ बजे उड़ान भरेगी। किराया 2999 रुपये होगा।
पवन हंस की तरफ से शुरू की गई इस सेवा से यात्रा का समय चार घंटे से घटकर महज 20 मिनट रह जाएगा।
टिकटों को पवन हंस की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है जबकि इसके लिए हवाई अड्डे पर एक विशेष काउंटर बनाया गया है।
ठाकुर ने कहा कि मनाली से रोहतांग दर्रे तक सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिकारी देवी, धर्मशाला, चंबा आदि स्थानों तक हेली टैक्सी सेवा विस्तार की संभावना तलाशी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App