हिमाचल चुनाव: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन दिग्गजों पर खेलेगी दांव
हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभ चुनाव के लिए रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।
भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक के नाम शामिल है।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है। लेकिन यहां भाजपा भी लगातार कई महीनों से प्रचार में लगी है।
BJP releases list of star campaigners for upcoming Himachal Pradesh Assembly elections pic.twitter.com/2satyj75IP
— ANI (@ANI) October 22, 2017
हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
इसी के साथ हिमाचल में अब आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद अब केंद्र और राज्य सरकार किसी भी नई योजना की घोषणा नहीं कर सकेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App