Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पाकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह कहा- अब सफेद झंडा नहीं गोलियों से सिखाएंगे सबक

हम धूल झोंककर नहीं, आंखों में आंखें डाल कर वोट मांग रहे हैं।

पाकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह कहा- अब सफेद झंडा नहीं गोलियों से सिखाएंगे सबक
X

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने गुरुवार को एक चुनावी सभा में कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे पाकिस्तान को अब सफेद झंडा नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि गोली से सबक ‌सिखाएंगे।

मंडी और बैजनाथ में चुनावी जनसभाओं में गृहमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं जबकि कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम धूल झोंककर नहीं, आंखों में आंखें डाल कर वोट मांग रहे हैं। लोकतंत्र लोकलाज के बिना नहीं।

यह भी पढ़ें- गुजरात: अक्षरधाम मंदिर में पीएम मोदी ने किया भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति का अभिषेक

भ्रष्टाचार के आरोप तय होने पर त्यागपत्र देना नेता का धर्म होना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि जिस पार्टी के मुखिया पर भ्रष्टाचार के आरोप हों, उसे वोट नहीं मांगने चाहिए।

मंडी सदर क्षेत्र के मझवाड़ में राजनाथ ने कहा कि दोकलाम का मुद्दा केंद्र सरकार की सूझबूझ से सुलझा है। दोकलाम में शांति और सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने सूझबूझ का परिचय दिया है। दुनिया आज भारत की शक्ति का लोहा मान रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- हर अनचाहा शारीरिक संपर्क यौन उत्पीड़न नहीं

बैजनाथ के मेला ग्राउंड में कहा कि 28 वर्ष पुराने प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन एक्ट को कांग्रेस ने लागू नहीं किया जबकि मोदी सरकार ने इसे लागू कर एक वर्ष में 850 करोड़ की बेनामी संपत्तियों को जब्त किया।

जीडीपी दर तीन माह के अंतराल में बढ़ती-घटती रहती है। कांग्रेस इसे बेवजह तूल दे रही है जबकि दुनिया की नजर में भारत आर्थिक रूप से तेजी से बढ़ रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story