Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल के बिलासपुर में शहीद सैनिक को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए सेना के जवान सोवर विजय कुमार का आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

हिमाचल के बिलासपुर में शहीद सैनिक को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
X

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए सेना के जवान सोवर विजय कुमार का आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला स्थित उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात कुमार (31) कल उत्तरी कश्मीर के सोपोर के द्रूसू बेहरामपुरा गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी मार गिराये। मेजर राकेश उपाध्याय के नेतृत्व में सेना के जवानों ने उन्हें ‘गार्ड आफ आनर' दिया।
गांव और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।
हिमाचल प्रदेश के मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, विधायक राम लाल ठाकुर, बिलासपुर के उपायुक्त विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और अन्य ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story