हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी मिनी बस खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के सुंदरनगर इलाके में यह हादसा हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मंडी जिले के सुंदरनगर इलाके में कांगू के पास पर्यटकों की एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि चंडीगढ़ मनाली एनएच-21 पर्यटकों की एक मिनी बस खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की अस्पताल में मौत हुई है।
Himachal Pradesh: Four people killed and ten injured after a mini bus carrying tourists rolled down a deep gorge on NH 21 near Kangu in Sundernagar area of Mandi district; Injured admitted to local hospital. pic.twitter.com/CAhAvPoLVk
— ANI (@ANI) December 11, 2017
इस हादसे में दस लोग घायल हुए हैं जिन्हें पास के स्थानिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहे है कि यह ट्रेवलर मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। हादसे के कारणों का पता चल नहीं पाया है। पुलिस प्रशासन ने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App