Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पर्व चैयरमेन ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सेना में भी दे चुके थे सेवा

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा (67 वर्ष) ने कथित तौर अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पर्व चैयरमेन ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सेना में भी दे चुके थे सेवा
X

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा (67 वर्ष) ने कथित तौर अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं, पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला नजर आता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वह कुछ समय से अवसाद में थे और उन्हें शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी ने तहखाने में उनके कमरे में मृत पाया। उनकी पत्नी कथित तौर पर एक दूसरे कमरे में सोई हुई थीं।

पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने मीडिया को बताया कि उनके आवास से एक सुसाइड नोट और अपराध में प्रयुक्त उनका लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभ में उनके परिवार ने उनके गायब होने की एक शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में घर में उनका शव बरामद होने की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के मुताबिक शर्मा ने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वह एक बीमारी से पीड़ित थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि चंद्र मोहन शर्मा वर्ष 2009 से 2013 तक राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे थे। शर्मा प्रारंभ में भारतीय सेना में थे और आर्टिलरी रेजीमेंट में 1972 में उनकी बहाली हुई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story