पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह फिर अस्पताल में हुए भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को फिर से चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को फिर से चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 30 अगस्त को उन्हें सीने में दर्द होने पर शिमला के आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था और आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया था।
Former CM of Himachal Pradesh, Virbhadra Singh has been admitted to Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) in Chandigarh for observation. Earlier, he was admitted in Shimla's IGMC on Aug 30 due to chest congestion&was discharged from there this morning. pic.twitter.com/U7vy7575Eo
— ANI (@ANI) September 1, 2018
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उन्हें सांस लेने व सीने में दर्द के चलते गुरुवार की दोपहर आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद शनिवार को उनकी तबियत सही बताई गई थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App