Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री की चुनावी रैली में जा रही कार गहरी खाई में गिरी, 5 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री की चुनावी रैली में जा रही कार गहरी खाई में गिरी, 5 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत
X

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक कार में भाजपा कार्यकर्ता सवार थे। सभी कार्यकर्ता सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सिराज (मंडी, हिमाचल प्रदेश) में मुख्यमंत्री की भाटकीधार में आयोजित चुनावी जनसभा में भाग लेने जा रहे थे, इसी दौरान कार लगभग 500 सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में पांच भाजपा कार्यकर्ताओंं की मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पांच कार्यकर्ताओं की दर्दनाक मौत हो जाने पर भाजपा के नेताओं ने दुख जताया है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story