संपत्ति मामलाः हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे की शिकायत के आधार पर वीरभद्र सिंह , उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह और चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे की शिकायत के आधार पर वीरभद्र सिंह , उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह और चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनके भतीजे ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके नाम की संपत्ति पर इन लोगों ने कब्जा कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि वीरभद्र सिंह के सौतेले भाई राजिंदर सिंह के बेटे राजेश्वर सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता , उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह , जो विधायक हैं और अन्य ने रामपुर पैलेस के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल प्रदेश ''ऑडियो क्लिप'' पर मचा बबाल, राज्यपाल ने दर्ज कराई शिकायत
राजेश्वर सिंह ने इस संपत्ति पर अपना मालिकाना हक और कब्जा होने का दावा किया है । शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके कब्जे वाले रामपुर पैलेस के एक हिस्से का ताला तोड़ दिया गया , सामान वगैरह फेंक दिया गया और पैलेस पर ताला लगा कर अवैध कब्जा किया गया।
उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 448 ( अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना ), 427 ( नुकसान पहुंचाना ) और 34 ( समान मंशा ) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। राजेश्वर सिंह ने दावा किया है कि बुशहर स्टेट के राजा पद्म सिंह के कानूनी वारिस होने के नाते रामपुर में पैलेस के आधे हिस्से पर उनका कब्जा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App