Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमखंड की चपेट में आए किसान अभी तक लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश में हुई हिमखंड (Glacier) की चपेट में आए किसान का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि अभी भी रेस्क्यू अभियान (Rescue Campaign) जारी है।

हिमखंड की चपेट में आए किसान अभी तक लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
X

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में हुई हिमखंड की चपेट में आए किसान का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि अभी भी रेस्क्यू टीमें (Rescue Team) पता लगाने में जुटी हुई है। यह घटना कुल्लू (Kullu) के लाहुल-स्पीति जिला के बरगूल गांव के पास की है।

बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को बरगूल निवासी फुचोंग पहाड़ी से गिरे हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। इसके बाद से वह लापता है। हालांकि हिमस्खलन (Avalanche) के कुछ देर बाद रेस्क्यू दल और ग्रामीणों ने सर्च अभियान चलाया था। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

रेस्क्यू टीमों ने बताया कि हिमखंड गिरने के चलते इलाके में काफी ज्यादा मलबा भर गया है। इस कारण किसान को ढूंढना काफी मुश्किल हो रहा है। करीब छह दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन अचानक बारिश होने के चलते सर्च ऑपरेशन को बीच में ही रोकना पड़ा।

आईटीबीपी जवानों ने बताया कि इलाके में भरे हिमखंड के ऊपर स्थानीय लोगों ने मिट्टी डाल दी। इससे हिमखंड का मलबा जल्दी से पिघल जाएगा ताकि रेस्क्यू अभियान चलाने में आसानी होगी। लेकिन स्थानीय लोगों की मेहनत बेकार जाती नजर आ रही है। इस घटना को आज 9 दिन बीत गए हैं।

लेकिन अभी तक न किसान का कुछ पता चल पाया और न ही हिमखंड का मलबा पिघला है। हालांकि इसके बावजूद ग्रामीण और सर्च दलों की तलाशी अभियान जारी है। सर्च दलों का ऑपरेशन मौसम के चलते फिर से प्रभावित होता दिख रहा है।

बर्फ की चपेट आए किसान को खोजने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा दालंग, मूलिंग आदि के गांव वाले भी सहयोग में जुटे हैं। इसके अलावा आईटीबीपी जवान और लोक निर्माण विभाग के मजदूर भी किसान की तलाश में जुटे हुए हैं।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story