रजनी पाटिल की कार्यकर्ताओं से अपील, टूटने न दें अपना मनोबल, पार्टी दोबारा वापसी करेगी
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस मंथन के दौर से गुजर रही है। हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मिली करारी हार के बाद पहली समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने आगे कुछ जरूरी बदलाव के संकेत दिए।

प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को करारी हार मिली थी। चारों प्रत्याशियों ने सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट प्रभारी को सौंप दी है। इसे अब हाईकमान को सौंपा जाएगा।
प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल बैठक में देर से पहुंची इसलिए पार्टी के विधायकों, प्रत्याशियों और नेताओं की एक साथ बैठक की। पार्टी के नेताओं ने प्रभारी से प्रदेश के पदाधिकारियों को बदलने की एकमत सिफारिश की।
प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता हार से अपना मनोबल कमजोर न करें। हमें एकजुट होने की जरुरत है। रजनी पाटिल ने एक ही व्यक्ति के पास पार्टी और संगठन के कई पद सौंपने और चुनाव के दौरान बूथों पर ड्यूटी देने नहीं पहुंचने पर भी आपत्ति जताई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App