Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Coronavirus Lockdown: घर-घर में जाकर की जाएगी अब कोरोना वायरस संदिग्धों की तलाश

Coronavirus Lockdown: हिमाचल प्रदेश में अब घर-घर जाकर कोरोना वायरस संदिग्धों की तलाश की जाएगी। इसके लिए सरकार ने एक अभियान की शुरूआत की है।

Coronavirus Lockdown:घर-घर में जाकर की जाएगी अब कोरोना वायरस संदिग्धों की तलाश
X
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल)

Coronavirus Lockdown: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संदिग्धों को खोजने के लिए सरकार ने एक अभियान चलाया है। जिसके अन्तर्गत अब घर-घर जाकर संदिग्धों की तलाश की जाएगी। इस अभियान की शुरूआत एक अप्रैल से की जाएगी।

'एक्टिव केस फाइंडिंग' होगा अभियान का नाम

इस अभियान का नाम 'एक्टिव केस फाइंडिंग' रखा गया है। जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो घर-घर जाकर कोरोना वायरस संदिग्धों की तलाश करें। बताया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ता दो लोगों के दल के साथ गांव-गांव के घरों में जाकर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे। जिसके बाद इसकी जानकारी विभाग को भेजी जाएगी। इस अभियान को सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक चलाया जाएगा।

ऐसे भी की जाएगी पहचान

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में लोगों के द्वारा की गई यात्रा के विवरण को हासिल किया जाए। इसके लिए पंचायती संस्थानों और स्थानीय शहरी निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मदद ली जाए। ऐसा करने से संदिग्धों की पहचान हो सकेगी और उन्हें घर या किसी क्वारेंटाइन सेंटर में देखरेख में रखा जाएगा।

और पढ़ें
Next Story