Coronavirus: मामा के घर में छुपा था विदेश से लौटा भांजा, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज
Coronavirus: विदेश से लौटा भांजा अपने मामा के घर में छुपा था। साथ ही मामा ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को भी नहीं दी। जिसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखने की तैयारी चल रही है।

Coronavirus: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संदिग्ध का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक मामा ने अपने भांजे को अपने घर में छुपाकर रखा था। बताया जा रहा है कि भांजा हाल ही में विदेश से लौटा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ये है मामला
पठानकोट का रहने वाला केवल कृष्ण हाल ही में विदेश से लौटा था। जिसके बाद से ही वो अपने मामा ओंकार सिंह के घर में छुपा बैठा था। जब लोगों ने स्वास्थ्य कर्मी को इसकी जानकारी दी। तो वे उसके घर पहुंचे। लेकिन मामा ने भांजा को उनके पहुंचने से पहले ही भगा दिया।
जिसके बाद पूर परिवार को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। साथ ही किसी और व्यक्ति के संपर्क में न आने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं इस समय उनक पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखे जाने की भी तैयारी चल रही है।
दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पुलिस ने जानकारी छुपाने और भांजे को भगाने के जुर्म में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फतेहपुर के एसडीएम ने जानकारी देते हुए कहा है कि भांजे के विदेश से लौटने की जानकारी न मामा ने दी और न भांजे ने। इसलिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।