हिमाचल: जल्द ही कांग्रेस बनाएगी नई प्रदेश कार्यकारिणी, जिले और प्रदेश में रखे जाएगे इतने पदाधिकारी
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी चार सीटे हारने के बाद भंग की गई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर कांग्रेस ने तेजी दिखाई है। प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप राठौर को हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी दी गई है।

वह इन दिनों शिमला से लेकर दिल्ली तक पार्टी के बड़े नेताओं से मिलने जा रहे हैं। लगातार बैठकों के जरिए प्रदेश के उन नेताओं को खोजा जा रहा है जो पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।
नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। क्योंकि पार्टी पिछले दो लोकसभा चुनाव में इन्हीं दो मामलों में फेल होकर प्रदेश में क्लीन स्वीप करवा बैठी।
पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के प्रदेश कमेटी में 45 से 50 और जिला कमेटी में 35 से 40 पदाधिकारियों को शामिल करने को कहा है। साथ ही कुलदीप राठौर को ये भी कहा गया है कि जिला और प्रदेश कमेटी में बहुत अधिक पदाधिकारियों को न शामिल किया जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App