Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कांग्रेस महिला विधायक और पुलिसकर्मी में हुई थप्पड़बाजी, राहुल हुए साइड- देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को समीक्षा बैठक के लिए शिमला पहुंचे हैं। लेकिन इस दौरान राहुल गांधी के कार्यक्रम में उस समय हंगामा मच गया जब एक पुलिसकर्मी ने कांग्रेस विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।

कांग्रेस महिला विधायक और पुलिसकर्मी में हुई थप्पड़बाजी, राहुल हुए साइड- देखें वीडियो
X

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को समीक्षा बैठक के लिए शिमला पहुंचे हैं। लेकिन इस दौरान राहुल गांधी के कार्यक्रम में उस समय हंगामा मच गया जब एक पुलिसकर्मी ने कांग्रेस विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।

आपको बता दें कि जिस समय राहुल गांधी बैठक के लिए शिमला पहुंचे, तो वे सीधे कांग्रेस कार्यालय में अंदर चले गये। लेकिन इस दौरान कार्यालय के बाहर उनसे मिलने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! एक लीटर पेट्रोल मिलेगा सिर्फ 45 रुपये में, जानिए कैसे

भीड़ को काबू करने के लिए वहां पुलिस बल भी तैनात था। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी को पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से मना कर दिया तो वह जिद कर बैठी। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ा, जवाब में उस महिला ने भी विधायक को बिना रूके थप्पड़ जड़ दिया।

इसके फौरन बाद हंगामा मच गया। लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों को अलग किया गया और मामला शांत हुआ। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह से विधायक और पुलिसकर्मी ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़े।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक आशा कुमार उस बैठक में शामिल होने के लिए गई थी जो विधानसभा में हार के बाद बुलाई गई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story