पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- ये दीमक है इसे जड़ से मिटाना होगा
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल में कांग्रेस कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांगड़ा में एक रैली को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने हिमाचल के कांगड़ा में कांग्रेस पर जमकर हमले किए। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक दीमक की तरह है, इसे जड़ से खत्म करना होगा।
Ek bhi polling booth aisa nahi hona chahiye jahan Congress roopi deemak bacha ho: PM Narendra Modi in Himachal Pradesh's Raitt pic.twitter.com/wyM5eFOApc
— ANI (@ANI) November 4, 2017
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल में कांग्रेस कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है, उन्होंने कहा कि यहां तो कांग्रेस ने पहले ही मैदान छोड़ दिया है।
No senior Congress leader came here to campaign. They have already left the field leaving everything on fate: PM Modi in Himachal's Raitt pic.twitter.com/RQUAWdfSAS
— ANI (@ANI) November 4, 2017
रैली में पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने इसका श्रेय जनता को देते हुए कहा कि इसका कारण मोदी नहीं बल्कि भारत के सवा सौ करोड़ लोग हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि इन्ही हिन्दुस्तानी की बदौलत भारत में 30 साल बाद पूर्व बहुमत की सरकार बनी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App