हिमाचल प्रदेश : सीएम जयराम ठाकुर ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने की किया ऐलान, महिलाओं को भी दिया तोहफा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के दिन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के दिन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित 73वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कहा कि महंगाई भत्ता (डीए) में की गई बढ़ोत्तरी इस साल जनवरी से लागू होगी। जिससे हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को साल में 260 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फायदा होगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री यह भी ऐलान किया कि हिमाचल प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के द्वारा जो प्रवेश परीक्षा कराई जाती है उसमें शामिल होने वालों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं देनी होगी। सीएम ने 9वीं और 10वीं के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को फ्री किताबे देनें का ऐलान किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App