महिला ने अपने बच्चों के शिक्षक पर बलात्कार का लगाया आरोप
हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने अपने बच्चों के ट्यूशन शिक्षक पर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 April 2018 9:17 PM GMT
हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने अपने बच्चों के ट्यूशन शिक्षक पर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आज बताया कि पुलिस को अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपने घर में नहा रही थी उसी समय गुपचुप तरीके से आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। बाद में उसने ब्लैकमेल किया और सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न किया।
ये भी पढ़ें- जज लोया का शव रिसीव करने वाले डॉक्टर ने कहा- सच्चाई सामने आ गई है, अब शक और भ्रम नहीं होना चाहिए
एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376,323,354 और 452 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रह हैं।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया।
ये भी पढ़ें- रोज एक-दो किलो गालियां खां रहा हूं, यही मेरी सेहत का राज: जानिए टाउनहॉल इवेंट में PM मोदी की 10 बातें
उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक पंचायत सचिव ने उसका उस समय यौन उत्पीड़न किया जब वह लकड़ी लाने के लिए जंगल में गयी थी। पुलिस ने बताया कि भादंसं की धारा 376 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story