Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल: चंबा में रावी नदी पर बना पुल गिरा, हादसे में 6 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा में रावी नदी पर बना एक पुल अचानक से दिवाली के दिन टूट गया।

हिमाचल: चंबा में रावी नदी पर बना पुल गिरा, हादसे में 6 लोग घायल
X

हिमाचल प्रदेश के चंबा में रावी नदी पर बना एक पुल अचानक से दिवाली के दिन टूट गया। इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा उस वक्त हुआ जब पुल पर से एक ट्रक और तीन लोग गुजर रहे थे।

सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पहुंच गई। पैदल चल रहे तीनों लोग इस हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया।

वहीं इस हादसे में एक ट्रक, एक कार तथा एक मोटरसाइकिल भी आ गए। बता दें कि ये पुल साल 2005 में बना था। और अचानक ही दिवाली के दिन ट्रक के गुजरने के साथ ही पुल भी टूट गया।

फिलहाल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही पुल के गिरने की मंडी डीसी की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story