CBSE Paper Leak: 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश से 3 गिरफ्तार
सीबीएसई पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र के पेपर लीक मामले को लेकर हिमाचल के ऊना से ये गिरफ्तारी हुई है।

सीबीएसई पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र के पेपर लीक मामले को लेकर हिमाचल के ऊना से ये गिरफ्तारी हुई है। जिनमें एक स्कूल के टीचर, क्लर्क और सहायक स्टाफ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- समुद्री रास्ते से भारत में घुसने की फिराक में आतंकी, अलर्ट जारी
#CBSEPaperLeak: Three, including a teacher, clerk & support staff, arrested from Himachal Pradesh over the leak of XII class Economics paper which was leaked in handwritten form. pic.twitter.com/7D2AYdfOEC
— ANI (@ANI) April 7, 2018
क्या था मामला
गौरतलब है कि CBSE द्वारा आयोजित वोर्ड परीक्षा में 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर लीक हो गए थे। इसके बाद सीबीएसई ने 12वीं के अर्थशास्त्र के पेपर की पुन: परीक्षा 25 अप्रैल को कराने की घोषणा की।
वहीं 10वीं के गणित का दोबारा पेपर न कराने का भी निर्णय लिया गया। बोर्ड ने कहा कि पेपर लीक मामले का असर कॉपियों पर नहीं दिख रहा है, ऐसे में इसे दोबारा कराना ठीक नहीं होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App