दर्दनाक हादसा! 500 फुट गहरी खाई में गिरी बोलेरो कार, मौके पर 6 लोगों की मौत- 1 घायल
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बोलेरो कार के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बोलेरो कार के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट हुई हैक, साइबर अटैक के पीछे ब्राजील के हैकर्स का हाथ होने का शक
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बोलेरो कार में 7 लोगो सवार थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो रानवी से झिकनी पुल की तरफ आ रही थी।
Six killed, one injured after a car fell into a gorge in Chaupal town in Shimla district #HimachalPradesh pic.twitter.com/KLiw6lBzDc
— ANI (@ANI) April 19, 2018
रानवी से 1 किलोमीटर आगे बढ़ने पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सड़क से लगभग 500 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई। हालांकि, हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App