Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल प्रदेश: बस के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सानोरा के पास एक बस रविवार को गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबिक कई लोगों के घायल होने की खबर है।

हिमाचल प्रदेश: बस के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, कई घायल
X

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सानोरा के पास एक बस रविवार को गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबिक कई लोगों के घायल होने की खबर है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को उपाचर के लिए अस्पताल में भार्ती कराया गया है। पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह सिरमौर जिले के निकट यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि बीते महीने हिमाचल के कांगड़ा जिले में एक स्कूल बस के गहरी खाई में गिरने से 23 बच्चों समेत 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story