हिमाचल प्रदेशः गहरी खाई में बस गिरने से 8 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
हिमाचल प्रदेश के चंबा एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने की खबर सामने आ रही है। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि तीस से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के चंबा एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने की खबर सामने आ रही है। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि तीस से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंबा में पठानकोट-डलहौजी मार्ग पर पंजाब नंबर की निजी बस बनीखेत के पास पंचपुला में गहरी खाई में गिर गई। देर शाम हुए इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में करीब आठ लोगों की मौत हो गई हैं। 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। डीएसपी डलहौजी के नेतृत्व में पुलिस दल घटना स्थल पर मौजूद है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में हताहत लोगों के बारे में जानकारी जुटाई की जा रही है।
SP Chamba, Dr Monika: A private bus on Pathankot- Dalhousie route fell into a gorge at Panchpulla near Banikhet, today. 8 people died in the incident. Police team led by DSP Dalhousie investigating. #HimachalPradesh pic.twitter.com/9kA33nQ6U2
— ANI (@ANI) April 27, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App