कलराज मिश्र बने हिमाचल के नए राज्यपाल, आचार्य देवव्रत को गुजरात की कमान
भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को सोमवार को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। कलराज मिश्र को आचार्य देवव्रत के स्थान पर राज्यपाल नियुक्त किया गया है। देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है।

Acharya Devvrat, Governor of Himachal Pradesh is transferred and appointed as Governor of Gujarat. Kalraj Mishra appointed the Governor of Himachal Pradesh. pic.twitter.com/JeGu1C4gO6
— ANI (@ANI) 15 July 2019
2019 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी न बनने के बाद ये तय था कि उन्हें जल्द ही किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जाएगा। 2014 में उन्होंने देवरिया लोकसभा सीट से चुनाव जीता था और मोदी की पहली सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार पद सौंपा गया था।
हिमाचल प्रदेश से गुजरात के राज्यपाल बनाए गए आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली की जगह लेंगे। ओपी कोहली 16 जुलाई 2014 को गुजरात के राज्यपाल बनाए गए थे उनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App