Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल प्रदेश : मंडी में उम्मीद से ज्यादा पहुंचा सेब, भाव में भारी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के सेब की इस समय बाजार में अधिकता ने उसका रेट कम कर दिया है। रेट अच्छा देखकर प्रदेश के बागवानों में सेब तुड़ाई की होड़ मच गई। सेब पकाने के लिए स्प्रे तक प्रयोग किया गया, इसके बाद सेब की अधिकता हो गई जिससे रेट एकबारगी कम हो गया।

हिमाचल प्रदेश : मंडी में उम्मीद से ज्यादा पहुंचा सेब, भाव में भारी गिरावट
X
Apple Price Declining Day By Day In Himachal Pradesh Market

हिमाचल प्रदेश के सेब की इस समय बाजार में अधिकता ने उसका रेट कम कर दिया है। रेट अच्छा देखकर प्रदेश के बागवानों में सेब तुड़ाई की होड़ मच गई। सेब पकाने के लिए स्प्रे तक प्रयोग किया गया, इसके बाद सेब की अधिकता हो गई जिससे रेट एकबारगी कम हो गया।

जल्दी सेब पकाने और बेच लेने के पीछे हिमाचल का मौसम भी प्रमुख वजह है। भारी बारिश से सेब की पैदावार बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी जिसके कारण सेब की खेती करने वालों ने जल्दी से खेत खाली करने की सोची।

बागवानों का एक तर्क ये भी है कि सेब तोड़कर मंडियों में जितनी जल्दी पहुंचेगा फसल के दाम उतने बेहतर मिल जाएंगे और इसी होड़ में बागवानों ने बाजार में उम्मीद से ज्यादा सेब पहुंचा दिया।

मंडियों में पहुंच चुका सेब बहुत दिन तक नहीं रखा जाता क्योंकि व्यापारी बहुत पका सेब खरीदने से परहेज करते हैं। प्रदेश सब्जी और फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि बागवानों को थोड़ा सा संयम रखना चाहिए।

हरीश ने कहा कि बागवानों को स्प्रे मारकर सेब पकाने से बचना चाहिए। इससे सेब के जल्दी खराब होने के चांस रहते हैं। उन्होंने मौसम को देखते हुए बागवानों को सलाह दी है कि कम मात्रा में सेब तोड़े जिससे उन्हें सेब का उचित रेट मिल सके।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story