हिमाचल प्रदेश : 1 जून को होगी प्रदेश कैबिनेट की बैठक, कई विभागों को मिल सकता है तोहफा
लोकसभा चुनाव के दौरान एकबार भी राज्य में कैबिनेट की बैठक नहीं हुई। चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार बैठके होती रही। प्रदेश की सभी चारों सीटें भाजपा ने बड़े अन्तर से जीता है। 11 बजे सुबह से शुरू होने वाली इस बैठक में उम्मीद की जा रही है कि कई विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की मंजूरी मिल सकती है।

लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 1 जून को कैबिनेट की बैठक करने का फैसला किया है। कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसलिए कयास लगाए जा रहे कि ये बैठक लम्बी चलेगी।
लोकसभा चुनाव के दौरान एकबार भी राज्य में कैबिनेट की बैठक नहीं हुई। चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार बैठके होती रही। प्रदेश की सभी चारों सीटें भाजपा ने बड़े अन्तर से जीता है। 11 बजे सुबह से शुरू होने वाली इस बैठक में उम्मीद की जा रही है कि कई विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की मंजूरी मिल सकती है।
राज्य के कर्मचारियों को भी तोहफा देने की तैयारी चल रही है। कयास लगाया जा रहा कि राज्य के कर्मचारियों को विभिन्न लाभ दिया जा सकता है। 2019-20 के बजट में की गई घोषणाओं का भी ऐलान किया जा सकता है।
इस बैठक में खाद्य मंत्री और ऊर्जा मंत्री शामिल नहीं होंगे। प्रदेश के खाद्य मंत्री रहे किशन कपूर इस लोकसभा चुनाव में कांगड़ा से सांसद बन गए हैं। वहीं जयराम ठाकुर की सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे अनिल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है तो वह भी उपस्थित नहीं रहेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App