हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम के पोते के बाद राजपूत नेता भाजपा में शामिल
हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को मतदान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरह राजनीति चरम पर है। तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है।
हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री वाई एस परमार के पौत्र चेतन परमार के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दे कि राजपूत नेता दिनेश चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गये हैं।
यह भी पढ़ें- बलात्कारी बाबा की जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
दिनेश चौधरी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके परिवार की तीन पीढियों ने कांग्रेस को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया और अब तक उनकी पार्टी के खिलाफ कोई निजी शिकायत नहीं थी।
इके बाद दिनेश चौधरी ने कहा कि हिमाचल निर्माता के रूप में पहचान रखने वाले वाईएस परमार के नाम का राज्य कांग्रेस ने केवल वोट हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया था। राज्य कांग्रेस ने उनकी विरासत को बचाने या बढ़ावा देने के लिए आज तक कुछ भी नहीं किया।
यह भी पढ़ें- एक और नया देश बना, कैटलोनिया की संसद ने स्पेन से आजादी की घोषणा की
भाजपा पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव और नाहन से उम्मीदवार राजीव बिंदल ने चेतन परमार के भाजपा मे शामिल होने का स्वागत करते हुए वादा किया। चौधरी, उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को भाजपा पूरा सम्मान देगी, और पार्टी उनकी विरासत को बढ़ावा देने कि लिए उनका सहयोग करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App