हिमाचल चुनाव: प्रदेश की 68 सीटों के लिए 476 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसाभा चुनावों के लिए प्रदेश की 68 सीटों के लिए अब तक 476 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। हिमाचल प्रदेश के छह बार के सीएम वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में नौ नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है।
476 candidates have filed nomination for 68 assembly constituencies in Himachal Pradesh #HimachalElections
— ANI (@ANI) October 23, 2017
बता दें कि इस बार हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।
बताते चले कि प्रदेश में नौ नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App