बरसात के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये सब्जियां, हो सकता है इंफेक्शन

अक्सर लोगों को तपती गर्मी के बाद मानसून का इंतजार रहता है। बारिश के सुहावने मौसम में खानपान का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
मॉनसून में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दूषित खाना खाने से तुरंत ही इंफेक्शन हो जाता है जिससे फूड पॉयजनिंग और डि-हाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है।
बरसात के मौसम में डॉक्टर कुछ ऐसी सब्जियों से दूरी बनाने की सलाह देते हैं जो पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकती हैं। कौन-सी हैं वो सब्जियां, आइए जानते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी जैसी हरे पत्तेदार सब्जियां बारिश के मौसम में नहीं खाना चाहिए। इसमें नमी और गंदगी के कारण दूषित होने का खतरा रहता है।
बैंगन: बैंगन में बल्ब एल्कलॉइड्स नामक रसायन होता है जो बरसात के मौसम में खतरनाक हो सकता है। बैंगन खाने से एलर्जी रिएक्शन, पित्ती, त्वचा में खुजली, मतली जैसी समस्या हो सकती है।
फूलगोभी और पत्तागोभी: गोभी में नमी होता है। इसमें बरसाती कीट और इल्लियां पनप जाती हैं जिसे बरसात के मौसम में खाना अवॉयड करना चाहिए।
कच्ची सलाद: बारिश के मौसम में कच्ची सलाद भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। सब्जियों को अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।
More Stories