मौसमी बीमारियों से बचाएगा हल्दी का ये हेल्दी ड्रिंक

तपती गर्मी के बाद देश के कई राज्यों में मॉनसून का आगमन हो चुका है। बारिश का मौसम जितना सुहावना लगता है उतनी ही ज्यादा खतरनाक बीमारियां भी लेकर आता है।
बरसात में नमी होने की वजह से सर्दी-खांसी, बुखार, डायरिया और डी-हाइड्रेशन जैसी बीमारियां पनपने लगती हैं। ये इम्यूनिटी को कमजोर कर देती हैं।
ऐसे मौसम में खानपान का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं हल्दी से बना ऐसा ड्रिंक जो बरसाती मौसम में कई बीमारियों से दूर रखेगा।
1 ग्लास पानी को उबाल लें। इसे ठंडा करने के बाद आधा चम्मच हल्दी और चुकीभर नमक मिलाएं। थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। बरसात के मौसम में इसका सेवन करें।
ये पांचनतंत्र में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं जिससे पेट की समस्याएं नहीं होती।
हल्दी का पानी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण इम्युनिटी को बूस्ट करती है जिससे मौसमी बीमारियों से लड़ने में ताकत मिलती है।
स्किन में ग्लो लाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए। बरसात में स्किन पर होने वाली समस्या से भी निजात मिलेगा।
More Stories