फरीदाबाद में कार सवार युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर के पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार युवकों ने कार सवार युवक की गोली मारकर सरेआम की हत्या कर दी।

हरियाणा के फरीदाबाद से आज दिल को हदलाने वाला मामला सामने आया है। फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर के पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार युवकों ने कार सवार युवक की गोली मारकर सरेआम की हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देकर आरापी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरेआम हत्या के बाद पुलिस पर सावाल खड़े हो गए हैं। पुलिस हरियाणा में क्राइम की वारदातें रोकने में असफल हो रहा है। नए पुलिस आयुक्त भी अपराध को रोकने में असफल रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के पुलिस पकड़ने की कोशिश कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App