शर्मनाक: युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बनाया हवस का शिकार
पुलिस को दी शिकायत में दादरी जिला के एक गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात को वह घर पर अकेली थी। तभी, गांव का ही एक युवक शराब के नशे में उसके मकान में घुस गया।

दादरी जिला के एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस थाना में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा झोझूकलां थाना में दी अपनी शिकायत में एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर कस्बा झोझू कलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
युवक ने जबरन मिला के साथ किया दुष्कर्म
पुलिस को दी शिकायत में दादरी जिला के एक गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात को वह घर पर अकेली थी। तभी, गांव का ही एक युवक शराब के नशे में उसके मकान में घुस गया।
इससे पहले कि वह कुछ समझा पाती उक्त युवक ने उसे पकड़ लिया जिसके बाद युवक ने जबरन दुष्कर्म कर डाला। महिला ने युवक से बचने के लिए जब आवाज लगाई। तभी, आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
जिन्हें देखकर युवक मौके से फरार हो गया। पीडि़ता ने इस सम्बंध में झोझू कलां थाना में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने महिला का मैडिकल प्रशिक्षण करवाया। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App