साल 2017: ये हैं हरियाणा के सबसे बड़े विवाद, जिन्होंने हिलाकर रख दिया प्रदेश
साल 2017 में राम रहीम मामला, प्रद्युम्न हत्याकांड, फोर्टिस अस्पताल, जुनैद हत्याकांड, उकलाना कांड जैसी कई घटनाओं ने हरियाणा को हिलाकर रख दिया।

साल 2017 अलविदा हो जा रहा है। इसके साथ इस साल हरियाणा में कई बड़े विवाद और हिंसा सामने आई हैं। हम आपको इस साल 2017 में हरियाणा के कुछे ऐसे विवादों और हिंसाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था।
बाबा राम रहीम
हरियाणा के हिसार में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार देते ही डेरा समर्थकों ने पंचकूला और सिरसा में आगजनी तोड़फोड़ की थी। जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी और 250 लोग घायल हुए थे। हाईकोर्ट ने इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई डेरा प्रमुख की संपत्ति से करने के आदेश दिए थे।
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने चीन में मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। जहां 17 सालों बाद देश को 'मिस वर्ल्ड' का ताज देकर प्रदेश का नाम रोशन किया। मुंबई एयरपोर्ट पर मानुषी का जोरदार स्वागत हुआ था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App